HomeIPL20233-4 चार साल और IPL खेल सकते हैं धोनी, पूर्व आस्ट्रेलियाई दिग्गज...

संबंधित खबरें

3-4 चार साल और IPL खेल सकते हैं धोनी, पूर्व आस्ट्रेलियाई दिग्गज ने सन्यास के अटकलों पर लगाया विराम

IPL के 16वें सीजन का आगाज आगामी 31 मार्च को होने जा रहा है।जिसका पहला मुकाबला गत चैंपियन गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। IPL 2023 को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है। अधिकतर प्रशंसकों और क्रिकेटरों का मानना है कि CSK को चार बार खिताब दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इस सीजन के बाद पेशेवर क्रिकेट में नजर नहीं आएंगे। परंतु आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शेन वाटसन इससे अलग विचार रखते हैं। उनका मानना है कि एम एस धोनी के भीतर अभी भी काफी क्रिकेट बचा है।

धोनी के भीतर 3-4 साल और क्रिकेट खेलने की क्षमता

दोहा में आयोजित लीजेंड्स लीग क्रिकेट में हिस्सा लेने पहुंचे शेन वाटसन ने न्यूज़ एजेंसी ANI से बातचीत में कहा कि, मैंने सुना है कि महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी IPL है परंतु मुझे ऐसा नहीं लगता। एमएस धोनी अगले 3-4 साल तक क्रिकेट खेल सकते हैं क्योंकि वह अभी भी बहुत फिट है और वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी के साथ विकेटकीपिंग भी कर रहे हैं। इसके अलावा उनका नेतृत्व काफी बेहतर है। उनकी फिटनेस और खेल को पढ़ने की काबिलियत उन्हें अच्छा लीडर बनाती है। महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की सफलता के प्रमुख कारणों में से एक है।”

घरेलू मैदान पर संन्यास लेने को इच्छुक धोनी

महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के कयास इसलिए भी लगाए जा रहे हैं क्योंकि उन्होंने चेन्नई के घरेलू स्टेडियम चेपॉक स्टेडियम में अपना आखिरी IPL मैच खेलने की इच्छा जाहिर की थी। कोविड-19 महामारी का प्रभाव लगभग खत्म होने के चलते IPL एक बार फिर से अपने पुराने रंग में लौट रहा है। जिसके चलते टीमें अपने घरेलू मैदान पर भी खेलते हुए नजर आएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय