Homeworld cup 2023वानखेडे़ स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर की 14 फीट ऊँची प्रतिमा का होगा...

संबंधित खबरें

वानखेडे़ स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर की 14 फीट ऊँची प्रतिमा का होगा अनावरण,जाने क्या रहेगी खासियत?

वर्ल्ड कप 2023 के बीच भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले मास्टर बलास्टार सचिन तेंदुलकर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दरअसल मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में सचिन तेंदुलकर के नाम की मूर्ति लगने वाली है। जिसका अनावरण 1 नंवबर को होने वाला है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक,सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा का निर्माण कार्य अहमदनगर के चित्रकार-मूर्तिकार, प्रमोद कांबले के द्वारा किया जा रहा है। यह प्रतिमा मुम्बई क्रिकेट एसोसिएसन की तरफ से सचिन तेंदुलकर के सम्मान में लगाई जा रही है। सचिन तेंदुलकर वर्ल्डकप 2023 की शुरूआत होने से पहले वानखेड़े स्टेडियम पहुचें थे। जिसके बाद यह चीजें तय हुई थी। सचिन तेंदुलकर इसी साल की शुरुआत में 50 वर्ष के हुए हैं।जिन्हें अब सम्मानित किया जा रहा है।


समाचार एजेंसी एएनआई ने मूर्ति के अनावरण और तैयारियों के विषय में जानकारी एकट्ठा करने के लिए मूर्तिकार प्रमोद कांबले से बात की।जिन्होने बताया कि, “एमसीए ने कहा था कि प्रतिमा उनके सम्मान के रूप में वानखेड़े स्टेडियम में स्थापित की जाएगी। इसकी घोषणा के अगले दिन, मुझे बुलाया गया और कहा गया कि इस पर काम करिए। फिर मैंने सचिन तेंदुलकर से संपर्क किया और उनसे मुलाकात की। हमने इस बारे में चर्चा किया कि प्रतिमा कैसे बनाई जानी चाहिए? हमने उस मुद्रा को अंतिम रूप दिया जहां वह(सचिन) छक्का मार रहे हैं। हमने पहले एक लघु मॉडल बनाया,फिर देखा,इसके बाद हमने 14 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई है।“

प्रमोद कांबले ने आगे कहा कि, “विश्व मानचित्र और क्रिकेट गेंद के ग्राफिक संयोजन के साथ, हमने एक ग्लोब भी बनाया है,जिसके शीर्ष पर सचिन तेंदुलकर को प्रतीकात्मक रूप से चित्रित किया गया है।”

बताते चलें कि,वानखेडे़ स्टेडियम से सचिन तेंदुलकर का खास रिश्ता है, यह सचिन तेंदुलकर का घरेलू मैदान है, जहां उन्होने वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाएं हैं। सचिन ने इस मैदान पर 11 मैचों में 455 रन जडा़ है। सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी टेस्ट मैच और पहला आईपीएल मैच इसी मैदान पर खेला था। सचिन के ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें कि,उन्होने अपने सम्पूर्ण क्रिकेट करियर में तीनों प्रारूपों को मिलाकर 100 शतक लगाए हैं।वह ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते बल्लेबाज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय