Homeबड़ी खबरेंहैरी ब्रुक ने तोड़ा विनोद कांबली का रिकॉर्ड, अनोखा कारनामा करने वाले...

संबंधित खबरें

हैरी ब्रुक ने तोड़ा विनोद कांबली का रिकॉर्ड, अनोखा कारनामा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रुक लगातार अपने अच्छे प्रदर्शन के दम पर विश्व क्रिकेट का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं।दाएं हाथ के बल्लेबाज हैरी ब्रुक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाकर एक और बड़ा कारनामा कर दिखाया है। वेलिंगटन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। उनके इस निर्णय को इंग्लैंड के बल्लेबाज गलत साबित करते हुए नजर आ रहे हैं। पहले दिन के खेल की समाप्ति तक इंग्लैंड की टीम ने 3 विकेट खोकर 65 ओवरों में 315 रन बना दिए हैं। इस वक्त स्टार बल्लेबाज जो रूट 182 गेंदों पर 101 रन और हैरी ब्रुक 169 गेंदों पर 184 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।

अपनी शानदार शतकीय पारी के बदौलत हैरी ब्रुक 9 टेस्ट पारियों में 800 रन बनाने वाले क्रिकेट इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले नौ टेस्ट पारियों में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के विनोद कांबली के नाम दर्ज था। जिन्होंने 798 रन बनाए थे।हैरी ब्रुक ने विनोद कांबली को पीछे छोड़ दिया है।हैरी ब्रुक के अब 9 पारियों में 807 रन हो गए हैं।

पहला टेस्ट गंवा चुका है न्यूजीलैंड

इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को करारी शिकस्त दी है। 11 साल बाद पहली बार ऐसा हुआ था। जब न्यूजीलैंड को इंग्लैंड के हाथों अपनी सरजमीं पर हार का सामना करना पड़ा था। पहले टेस्ट में इंग्लिश टीम ने कीवी टीम को 267 रनों की शिकस्त दी थी। जिसमें स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने घातक गेंदबाजी किया था। दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड की टीम को वापसी की उम्मीद थी। परन्तु अभी तक ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन

टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, विल यंग, ​​हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउदी (c), मैट हेनरी, नील वैगनर।

इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), ओली रॉबिन्सन, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच, जेम्स एंडरसन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय