इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन इंडियन प्रीमियर लीग की नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें IPL के 16 वें सीजन के लिए कोच्चि में चल रहे मिनी ऑक्शन के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब ने 18.5 करोड रुपए में खरीदा। नीलामी के लिए सैम करन की बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखी गई थी। परन्तु मिनी ऑक्शन में उन्हें उनकी बेस प्राइज से 9 गुना से भी अधिक मूल्य में खरीदा गया। जो IPL के इतिहास में एक रिकॉर्ड है। उनके बाद दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में आस्ट्रेलियाई आलराउंडर कैमरून ग्रीन को मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ रुपए में अपने नाम किया है। जो आईपीएल के इतिहास में दूसरे सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बने हैं।
सैम करन के करियर का संक्षिप्त विवरण
सैम करन इंग्लैंड टीम के 24 वर्षीय युवा ऑलराउंडर है। उन्हें पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया था। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 35 टी-20 मुकाबलों में 41 विकेट लिए हैं। इसके अतिरिक्त बतौर बल्लेबाज उन्होंने इंग्लैंड के लिए 158 बनाए हैं। एक दिवसीय क्रिकेट की बात करें तो सैम करन ने इंग्लैंड के लिए अब तक 18 मुकाबले खेलते हुए 16 विकेट हासिल किए हैं और बल्लेबाज के रूप में कुल 206 रन बनाए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग की बात करें तो IPL में सैम करन ने अभी तक 32 मुकाबलों में 32 विकेट हासिल करते हुए कुल मिलाकर 337 रन बनाए हैं। आंकड़ों में भले ही सैम करन इतने बेहतर न दिखते हो परंतु वह अभी युवा हैं और असीम संभावनाओं से भरे हैं। शायद इसीलिए किंग्स इलेवन पंजाब ने उन पर भरोसा जताया है।
IPL के सबसे मंहगे खिलाड़ियों की सूची
2008-एमएस धोनी (CSK)- 9.5 करोड़
2009-केविन पीटरसन (RCB), एंड्रयू फ्लिंटॉफ (CSK)- 9.8 करोड़
2010-शेन बॉन्ड (KKR), कीरोन पोलार्ड (MI)- 4.8 करोड़
2011-गौतम गंभीर (KKR) -14.9 करोड़
2012-रवींद्र जडेजा (CSK) -12.8 करोड़
2013-ग्लेन मैक्सवेल (MI)- 6.3 करोड़
2014-युवराज सिंह (RCB) -14 करोड़
2015-युवराज सिंह (DD) -16 करोड़
2016-शेन वॉटसन (RCB)- 9.5 करोड़
2017-बेन स्टोक्स (RPS)-14.5 करोड़
2018-बेन स्टोक्स (RR) -12.5 करोड़
2019-जयदेव उनादकट (RR), वरुण चक्रवर्ती (KXIP)- 8.4 करोड़
2020-पैट कमिंस (KKR) -15.5 करोड़
2021-क्रिस मॉरिस (RR) -16.25 करोड़
2022-ईशान किशन (MI) -15.25 करोड़
2023-सैम करन(KXIP)-18.50 करोड़।