26 नवंबर सन 2008 यानी आज का दिन कौन भूल सकता है। आज ही के दिन हुए कुख्यात आतंकी हमले 14 वर्ष पूरे हो चुके हैं। आज जहां हर एक भारतीय इस हमले में जान गंवाने वाले सुरक्षाकर्मियों एवं आम लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है वहीं महान भारतीय भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी 26/11 हमले को याद किया है।
सचिन तेंदुलकर ने अपने आफिशियल टि्वटर हैंडल पर लिखा कि” हम 26/11हमले में जान गंवाने वाले मासूमों को याद करते हैं। हम अपने सुरक्षा बलों द्वारा दिखाए गए साहस को याद करते हैं।”साथ ही उन्होंने ट्वीट किया कि हमले से प्रभावित होने वाले सभी लोगों एवं उनके परिवारों के लिए हम प्रार्थना करते हैं।
आपको बता दें मुंबई में वर्ष 2008 में हुए आतंकी हमले को आज 14 वर्ष पूरे हो गए हैं, लेकिन इस हमले का जख्म आज भी हर भारतीय के दिल में जिंदा है।यह भारतीय इतिहास के सबसे काले दिनों में से एक
हैं।इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के दस आतंकवादियों ने समुद्र के रास्ते से मुंबई में प्रवेश कर लिया था। जिसके बाद चार दिनों तक गोलीबारी और सिलसिलेवार बम विस्फोट कर भारत को दहला दिया था। इस कुख्यात हमले में कुल 164 लोग मारे गए थे। जबकि 300 से अधिक घायल हो गए थे।