HomeUncategorizedमहिला टी20 विश्व कप के लिए ICC ने कि अधिकारियों की घोषणा,...

संबंधित खबरें

महिला टी20 विश्व कप के लिए ICC ने कि अधिकारियों की घोषणा, जाने कितने भारतीयों को मिली जगह

महिला टी 20 विश्व कप 2023 का आयोजन आगामी 10 से 26 फरवरी के बीच दक्षिण अफ्रीका में किया जा रहा है। ग्रुप स्टेज का पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच 10 फरवरी को खेला जाएगा। जबकि सेमीफाइनल 23, 24 फरवरी तथा फाइनल मुकाबला 26 फरवरी को होना है। उससे पहले ICC ने महिला टी20 विश्व कप के मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी है। ICC ने 13 सदस्यीय पैनल की घोषणा की है। जिसमें केवल महिलाएं ही शामिल की गई हैं। ICC के इस निर्णय को मील का पत्थर साबित होने वाला माना जा रहा है। शुक्रवार को ICC ने तीन मैच रेफरी और 10 अम्पायरों की घोषणा की। भारत से जीएस लक्ष्मी , दक्षिण अफ्रीका से शैंड्रे फ्रिट्ज और श्रीलंका से मिशेल परेरा को मैच रेफरी बनाया गया।

इन्हें मिली ऑन फील्ड की जिम्मेदारी

ICC द्वारा घोषित किए गए पैनल में ऑन-फील्ड और टीवी अंपायर सू रेडफर्न (इंग्लैंड), एलोइस शेरिडन (ऑस्ट्रेलिया), क्लेयर पोलोसाक (ऑस्ट्रेलिया), जैकलीन विलियम्स (वेस्टइंडीज), किम कॉटन (न्यूजीलैंड), लॉरेन एजेनबाग (दक्षिण अफ्रीका), अन्ना हैरिस (इंग्लैंड) होंगे। इसके अलावा वृंदा राठी (भारत), एन जननी (भारत) और निमाली परेरा (श्रीलंका) भी अंपायरिंग करती हुई नजर आएंगी।

अधिकारियों के पैनल की घोषणा करते हुए ICC ने जारी बयान में कहा कि “यह क्रिकेट में महिलाओं की भागीदारी को आगे बढ़ाने की रणनीतिक महत्वाकांक्षा” का हिस्सा था। “महिला क्रिकेट हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ रहा है और हम यह तय करने के लिए रास्ते बना रहे हैं कि अधिक से अधिक महिलाओं को उच्चतम स्तर पर कार्य करने का अवसर मिले। इसके अलावा,ICC के हवाले से यह भी कहा गया कि विश्व क्रिकेट में महिलाओं और पुरुषों को एक समान अधिकार देने की कोशिश की जा रही है‌। इस इरादे को लेकर यह हमारे यात्रा की शुरुआत है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय