ऑस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। एक दुर्घटना में वह चोटिल हो गए हैं। जिसके वजह से वह अपनी टीम से करीब 3 महीने के लिए बाहर हो गए हैं। दिलचस्प बात यह है कि यह चोट उन्हें क्रिकेट के मैदान में नहीं बल्कि एक जन्मदिन पार्टी के दौरान लगी। दरअसल वह अपने एक दोस्त के 50 वें जन्मदिन के अवसर पर आयोजित पार्टी में शामिल होने मेलबर्न पहुंचे थे। उसी दौरान शाम को टेनिस कोर्ट के चारों तरफ वह अपने दोस्त के साथ दौड़ लगा रहे थे तभी दोनों फिसलकर गिर गए और दोनों का पैर एक दूसरे से फंस गया।
12 सप्ताह के लिए मैदान से बाहर
इस दौरान मैक्सवेल को अपने बाएं पैर में फैक्चर का सामना करना पड़ा।जिसके चलते उन्होंने अगले दिन सर्जरी कराया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें करीब 12 सप्ताह तक मैदान से दूर रहने की सलाह दी। मैक्सवेल के चोटिल होने पर आस्ट्रेलियाई टीम के चयनकर्ता जार्ज बेली का भी बयान सामने आया है। उन्होंने मैक्सवेल के चोटिल होने को एक दुर्भाग्य शाली दुर्घटना बताते हुए खेद जताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह सीमित ओवरों में ऑस्ट्रेलिया टीम के एक अहम हिस्सा है।