टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के कार पर हमले की खबर सामने आई है। पृथ्वी शॉ के साथ या घटना बुधवार को घटित हुई जब वह अपने दोस्त के साथ कार में बैठे हुए थे। बताया जा रहा है कि पृथ्वी शॉ के कुछ प्रशंसक उनके साथ तस्वीरें खिंचवाना चाहते थे। परंतु शॉ ने उन्हें मना कर दिया। जिसके बाद फैंस भड़क गए और कार पर हमला बोल दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस मामले में अभी तक मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। जिसमें दो नामजद और 6 अज्ञात लोग शामिल हैं।
पृथ्वी शॉ के साथ यह घटना बुधवार शाम 4:00 बजे के करीब घटित हुआ।FIR में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 143, 148, 149, 384, 427, 504 और 506 के तहत केस दर्ज किया है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। जल्द ही मामले में संलिप्त सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपको बताते चलें अभी हाल ही में पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया था। परंतु उन्हें अंतिम एकादश में खेलने का मौका नहीं मिला।
DY पाटिल टी-20 कप में ले रहे हिस्सा
सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ इन दिनों DY पाटिल T-20 कप में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को इंडियन ऑयल टीम की तरफ से खेलते हुए 15 गेंदों पर 42 रन बनाए थे। पृथ्वी शॉ ने यशस्वी जयसवाल के साथ ओपनिंग करते हुए 25 गेंदों पर 68 रन जोड़े। जिस कारण उनकी टीम ने मुंबई कस्टम्स को पटखनी दी।इस टूर्नामेंट में शॉ अपना अगला मुकाबला शुक्रवार को खेलेंगे।