Homeफीचर्डचेतेश्वर पुजारा को मिला अर्जुन अवार्ड, BCCI और खेल मंत्री का किया...

संबंधित खबरें

चेतेश्वर पुजारा को मिला अर्जुन अवार्ड, BCCI और खेल मंत्री का किया धन्यवाद

भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया गया है।उन्हे यह पुरस्कार भारत सरकार के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को प्रदान किया। जिसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने अर्जुन पुरस्कार प्राप्त करते हुए ट्विटर पर एक तस्वीर ट्वीट कर लिखा कि “इस पुरस्कार के लिए @IndiaSports, @BCCI और अनुराग ठाकुर का धन्यवाद! क्रिकेट प्रतियोगिता के व्यस्तता की वजह से उस वक्त आयोजित कार्यक्रम में मैं अर्जुन पुरस्कार नहीं प्राप्त कर सका था। आज यह पुरस्कार प्राप्त कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।”

1961 से प्रारंभ, खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किए जाने वाले अर्जुन अवार्ड के लिए साल 2017 में अलग-अलग खेलों से कुल 17 नामों का चयन किया गया था। जिसमें भारतीय महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर के साथ चेतेश्वर पुजारा का नाम शामिल था। हालांकि उस वक्त आयोजित कार्यक्रम में चेतेश्वर पुजारा उपलब्ध नहीं हो सके थे जिस कारण वह पुरस्कार लेने से वंचित रह गए थे।

टेस्ट क्रिकेट में शानदार पुजारा

टेस्ट क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पुजारा का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अभी तक 96 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसने 18 शतक, तीन दोहरे शतक और 33 अर्धशतकों की मदद से कुल 6792 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 43.82 का रहा है। इसके अतिरिक्त पुजारा 5 एकदिवसीय मैच में भी भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय