Homeफीचर्डक्रिकेट मैदान के बाहर भी कैप्टन कूल का जलवा, जीता टेनिस के...

संबंधित खबरें

क्रिकेट मैदान के बाहर भी कैप्टन कूल का जलवा, जीता टेनिस के डबल्स खिताब

भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से लेकर अपनी निजी जिंदगी हो या फिर टेनिस का मैदान,वह अपने हुनर के कारण हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी ने एक नया कारनामा कर दिखाया है।एम एस धोनी ने इस बार झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन टेनिस चैंपियनशिप 2022 डबल्स का खिताब जीत लिया है।धोनी के साथ इस चैंपियनशिप में खेलने वाले सुमित कुमार बजाज ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्राफी के साथ एक तस्वीर शेयर किया। जिसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक अपनी प्रतिक्रिया देने लगे।

पहले भी कर चुके हैं यह कारनामा

भारतीय दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पार्टनर सुमित कुमार बजाज के साथ इससे पहले 2018 और 2019 में भी यह खिताब जीत चुके हैं।इस बार महेंद्र सिंह धोनी और सुमित की जोड़ी ने फाइनल मैच में खनैया और रोहित की जोड़ी को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। लगातार तीसरी बार खिताबी जंग में मिली जीत के बाद सुमित बजाज ने धोनी का शुक्रिया अदा किया।

खिताब जीतने में माहिर हैं धोनी

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने सफेद बाल क्रिकेट में आईसीसी की तीनो ट्राफियां जीती हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्वकप और सन 2013 में आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी में भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। इसके अतिरिक्त वह आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को भी कई बार खिताब जिता चुके हैं। ‌

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय