बृहस्पतिवार को भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव करते हुए अक्षर पटेल की जगह आर अश्विन को शामिल कर लिया।दरअसल अक्षर पटेल एशिया कप के सुपर 4 राउंड में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे।अक्षर पटेल की बाएं हाथ की मांसपेशियों में खिंचाव आया था। इसके बाद वह भारतीय टीम से अलग हो गए थे। एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में अक्षर पटेल की जगह वाशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया था। अब जब अक्षर पटेल के पूरी तरीके से फिट न होने का दावा करते हुए आर अश्विन को वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है। तब उनको लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हो रहा है। जहां वह BCCI को अपने फिट होने का संकेत दे रहे हैं।
दरअसल अक्षर पटेल के नाम से एक इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें BCCI पर इशारों-इशारों में तंज कसते हुए यह कहा जा रहा है कि,”कॉमर्स की जगह साइंस लेना चाहिए था और एक बेहतर PR हायर करना चाहिए था।”
सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट को देखकर कोई भी प्रशंसक इस बात का दावा कर सकता है कि अक्षर पटेल के साथ नाइंसाफी हुई है और वह राजनीति के चलते वर्ल्ड कप स्क्वॉड से अंतिम समय में बाहर कर दिए गए हैं। इसको लेकर अब एक बड़ी जानकारी सामने आई है।
दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल यह पोस्ट पूरी तरीके से फर्जी है। वर्ल्ड कप टीम से बाहर होने के बाद अक्षर पटेल ने न तो किसी भी प्रकार की ऐसी प्रतिक्रिया दी है और न ही उन्होंने कोई स्टोरी लगाकर डिलीट किया है। इस बात की पुष्टि खुद अक्षर पटेल ने की है। फिलहाल अक्षर पटेल इस समय राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में अपनी चोट से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। इस वर्ल्ड कप के मामले में वह दुर्भाग्यशाली रहे और उन्हें चोट के चलते 15 सदस्यीय स्क्वॉड में चयनित होने के बावजूद खेलने से वंचित रहना पड़ रहा है।

https://x.com/MalhotraSaurabh/status/1707721612919816221?s=20

वहीं दूसरी तरफ उनके रिप्लेसमेंट के रूप में आए आर अश्विन गुवाहाटी पहुंच चुके हैं,वह शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वार्म-अप मुकाबले में हिस्सा लेंगे। जबकि आगामी वनडे वर्ल्ड कप में भारत अपने सफ़र की शुरुआत 8 अक्टूबर को चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेगा।
वर्ल्ड कप 2023 के लिए भारतीय स्क्वॉड:
रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव।



