Homeफीचर्डअब रैना को क्या हो गया ? धोनी की सेना को हराने...

संबंधित खबरें

अब रैना को क्या हो गया ? धोनी की सेना को हराने में मेन रोल प्ले करने वाले खिलाड़ी की तारीफ में पढ़ रहें कसीदे

गुरुवार शाम राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए IPL 2023 के 37 वें मुकाबले में RR के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने धमाकेदार बैटिंग करते हुए 77 रनों की विस्फोटक पारी खेली है। जिस कारण उनकी टीम महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रनों से पराजित करने में सफल रही। 21 वर्षीय युवा बल्लेबाज द्वारा दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई वाली CSK के खिलाफ खेली गई इस सूझबूझ भरी पारी का हर कोई दीवाना हो गया है।

यशस्वी जायसवाल के इस बेहतरीन प्रदर्शन पर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। उसमें एक बड़ा नाम टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुरेश रैना का भी है। लंबे समय तक चेन्नई का हिस्सा रहे सुरेश रैना ने यशस्वी जयसवाल को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। रैना का मानना है कि यशस्वी जायसवाल आने वाले समय में भारत का नाम रौशन करने वाले हैं।

सुरेश रैना का बयान

पूर्व स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने OTT प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर बातचीत में कहा कि, “यशस्वी जयसवाल का हेड पोजीशन काफी बेहतर है। वह रिवर्स स्वीप भी अच्छा लगाता है और स्थिर रहता है। वह शरीर के करीब से शॉट खेलता है। इसके अलावा जब वह ड्राइव शॉट लगाता है तो भी स्थिर रहता है। ऐसा करने से आप अपने शॉट को काफी पावर दे पाते हैं।”

रैना ने आगे कहा कि, “यशस्वी जायसवाल स्विंग भी अच्छा खेलता है। खासकर उसका कवर ड्राइव काफी बेहतर है। सबसे अच्छी बात यह है कि वह अच्छे गेंदबाजों को पूरा रिस्पेक्ट देता है। उसे पता है कि शुरुआती 6 ओवरों में कैसे गेम को बिल्ड करना है। यही एक अच्छे ओपनर की पहचान है। रॉबिन उथप्पा ने सही कहा है वह इंडियन प्रीमियर लीग का सुपरस्टार है। और आने वाले समय में देश का नाम रौशन करेगा।

गरज रहा बल्ला

RR के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में जमकर धमाल मचा रहे हैं। उन्होंने IPL 2023 के 8 मैचों की 8 पारियों में 38 की औसत और 147.57 के स्ट्राइक रेट से 304 रन बनाए हैं। जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। यशस्वी जायसवाल ऑरेंज कैप की रेस में छठे स्थान पर है। जबकि उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स 8 मुकाबलों में 5 जीत के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर आ पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

सबसे लोकप्रिय