अखिल भारतीय महिला क्रिकेट चयन समिति ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले द्विपक्षीय सीरीज और अंडर-19 महिला विश्वकप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है।ICC, U-19 महिला T20 विश्व कप का पहला संस्करण 16 टीमों के बीच खेला जाएगा।यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में अगले साल 14 से 29 जनवरी के बीच सम्पन्न कराया जाएगा।इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम को दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात और स्कॉटलैंड के साथ ग्रुप डी में रखा गया है। प्रत्येक समूह से शीर्ष तीन टीमें सुपर सिक्स राउंड में आगे बढ़ेंगी,जहाँ टीमों को 6-6 के दो समूहों में रखा जाएगा।
BCCI के सचिव जय शाह के हवाले से जारी मीडिया एडवाइजरी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच टी-20 मैचों के द्विपक्षीय सीरीज के लिए जारी शेड्यूल की भी जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 27 दिसंबर को तुक्स ओवल, प्रिटोरिया में अपने दौरे का शुरुआत करेगी और यही सभी पांचों मैच खेले जाएंगे। अंतिम मुकाबला 4 जनवरी को खेला जाएगा। विश्व कप और दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए शैफाली वर्मा को कप्तान तथा श्वेता सहरावत को अंडर-19 भारतीय महिला क्रिकेट टीम का उप-कप्तान बनाया गया है।
SA T20s के लिए भारत U19 महिला टीम:
शैफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (WK), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (WK), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी, शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।
ICC अंडर 19 महिला विश्व कप के लिए भारत U19 महिला टीम
शैफाली वर्मा (कप्तान), श्वेता सहरावत (उप-कप्तान), ऋचा घोष (WK), जी त्रिशा, सौम्या तिवारी, सोनिया मेहदिया, हर्ले गाला, हर्षिता बसु (WK), सोनम यादव, मन्नत कश्यप, अर्चना देवी, पार्शवी चोपड़ा, तीता साधु, फलक नाज, शबनम एमडी।
स्टैंडबाय खिलाड़ी: शिखा, नजला सीएमसी, यशश्री।